हिंदी (Hindi)

क्या आपने भ्रष्टाचार होते हुए देखा है? क्या आपको किसी बात के बारे में कुछ संदेह है? आपकी जानकारी से यह प्रकट हो सकता है कि सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार या पुलिस के दुराचार से सार्वजनिक धन की बर्बादी कैसे हो रही है और विक्टोरियावासियों को किस प्रकार से नुकसान पहुंच रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी शिकायत से सभी लोगों को भविष्य में भ्रष्टाचार और दुराचार को रोकने के लिए मूल्यवान सबक सीखने में सहायता मिल सकती है।

विक्टोरिया में IBAC को सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार या पुलिस कदाचार की रिपोर्ट करने के लिए हमारे फॉर्म का उपयोग करें। शिकायत में कथित आचरण का वर्णन होना चाहिए, जिसमें शामिल हैं: कौन शामिल था, क्या हुआ, कहां और कब, और इसमें सहायक दस्तावेज शामिल हो सकते हैं।

 

वीडियो के उपशीर्षक

  • समुदाय पुलिस से यह अपेक्षा करता है

    कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वाह कानूनी, पेशेवर

    और नैतिकता की दृष्टि से करे।

    यदि आपको पुलिस दुराचार

    या भ्रष्टाचार होने का संदेह है,

    तो आप विक्टोरिया की स्वतंत्र पुलिस निरीक्षण एजेंसी

    IBAC के समक्ष इसकी शिकायत कर सकते/सकती हैं।

    आप Victoria Police की Police Conduct Unit के पास भी रिपोर्ट कर सकते/सकती हैं,

    जो IBAC के समक्ष इसकी शिकायत करेगी।

    पुलिस दुराचार

    Victoria Police का गैर-कानूनी आचरण

    या अधिकारियों द्वारा अपेक्षित मानकों को पूरा करने में

    असफल रहना होता है।

    गंभीर पुलिस दुराचार और भ्रष्टाचार में आक्रमण,

    संवेदनशील पुलिस जानकारी का खुलासा,

    प्रमुख घटनाओं को छिपाना,

    रिश्वत लेना

    या धोखाधड़ी अथवा गैर-कानूनी भेदभाव शामिल हो सकता है।

    पुलिस अधिकारियों,

    सुरक्षात्मक सेवा अधिकारियों,

    पुलिस हिरासत अधिकारियों

    या लोक सेवा कर्मचारियों के बारे में

    शिकायतें की जा सकती हैं।

    आप IBAC वेबसाइट पर शिकायत

    या सूचना रिपोर्ट जमा कर सकते/सकती हैं।

    ऐसा करने से पहले

    तैयारी करने से सहायता मिलती है।

    सबसे पहले इस बात की जांच करें

    कि क्या शिकायत करने

    या जानकारी देने के लिए सही एजेंसी IBAC ही है।

    IBAC अशिष्टता,

    प्रतिक्रिया करने में लंबे समय,

    या अनुचित वर्दियों जैसी घटनाओं की जांच नहीं करता है।

    हम परिवहन घटनाओं

    या अदालत के निर्णयों के परिणामों की भी जांच

    नहीं करते हैं।

    आप सीधे Victoria Police के साथ

    इन मुद्दों को उठा सकते/सकती हैं।

    इसके बाद सभी जानकारी तैयार करने का प्रयास करें।

    घटना में क्या हुआ था,

    यह कब और कहाँ हुई थी

    और इसमें कौन-कौन शामिल था,

    तथा इसके साथ वीडियो,

    तस्वीरें या घटना के अन्य दस्तावेजों

    जैसे विवरणों से वास्तव में सहायता मिलती है।

    हम आपकी शिकायत की अभिस्वीकृति

    ईमेल के माध्यम से देंगे,

    जिसके उत्तर में

    आप और अधिक जानकारी दे सकते/सकती हैं।

    एक बार जब आप शिकायत कर लेते/लेती हैं,

    तो IBAC यह तय करने के लिए आकलन करेगा

    कि जाँच की जानी चाहिए या नहीं,

    क्या इसे जाँच के लिए

    Victoria Police के पास संदर्भित किया जाना चाहिए, अथवा

    क्या इसे खारिज कर दिया जाना चाहिए।

    IBAC ऐसी शिकायतों को खारिज कर देता है,

    जहाँ जाँच शुरू करने के लिए

    पर्याप्त जानकारी नहीं होती है

    अथवा यह कुछ ऐसा होता है

    जिसकी जाँच IBAC या Victoria Police नहीं कर सकती है।

    हम गंभीर या प्रणालीगत पुलिस दुराचार

    या भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हैं।

    आपकी शिकायत का आकलन करने में

    कई सप्ताह लग सकते हैं।

    हम IBAC के निर्णय के बारे में आपको सूचित करने के लिए

    आपके साथ संचार करेंगे।

    कई बार लोग शिकायत करने में इसलिए संकोच करते हैं

    क्योंकि उन्हें इसके परिणामों का भय होता है,

    जैसे धमकाया जाना

    या काम से निकाले जाना।

    IBAC हरेक शिकायत का आकलन करके तय करता है

    कि क्या वह शिकायत जनहित प्रकटीकरण है।

    यदि आपकी शिकायत एक जनहित प्रकटीकरण है,

    तो आपकी पहचान का खुलासा नहीं किया जाएगा

    और आपको धमकाना या प्रताड़ित करना गैर-कानूनी है।

    यदि आप शिकायत नहीं करना चाहते/चाहती हैं,

    तो आप एक 'सूचना रिपोर्ट' भी जमा कर सकते/सकती हैं,

    जिसका अर्थ है कि आपकी सूचना को हमारी खुफिया फाइलों

    में शामिल किया जाएगा

    और इससे जाँच एवं भ्रष्टाचार रोकथाम की हमारी पहलों

    में सहायता मिल सकती है।

    शिकायतें और सूचना रिपोर्टें गुमनाम रूप से जमा की जा सकती हैं,

    लेकिन इसका अर्थ है कि यदि हमें

    और अधिक जानकारी की आवश्यकता होगी

    तो हम आपसे संपर्क

    तथा आपको परिणाम के बारे में सूचित नहीं कर पाएँगे।

    सभी प्रासंगिक विवरणों को शामिल करना याद रखें।

    IBAC आपकी व्यक्तिगत जानकारी का ध्यानपूर्वक

    और कानूनी रूप से प्रबंधन करता है।

    पुलिस दुराचार और भ्रष्टाचार की शिकायत करने से

    यह सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है

    कि चिंताओं का समाधान किया जाता है

    और पुलिस कानूनी रूप से,

    पेशेवर और नैतिकता की दृष्टि से कार्य करती है।

    IBAC के लिए इन मुद्दों के बारे में सुनना महत्वपूर्ण होता है,

    चाहे हम इनकी जाँच करें या न करें,

    ताकि हमारी खुफिया जानकारी और अनुसंधान को सहायता मिल सके।

    इसलिए यदि आपको भ्रष्टाचार या दुराचार का संदेह है,

    तो आप कुछ कर सकते/सकती हैं।

    IBAC से संपर्क करें।

    IBAC से बातचीत करने में आपकी सहायता के लिए

    आपकी प्राथमिकता की भाषा में निःशुल्क दुभाषिया और अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध हैं।

    शिकायतें और सूचना रिपोर्टें किसी भी भाषा में जमा की जा सकती हैं।

     और अधिक जानकारी के लिए IBAC की वेबसाइट पर जाएँ।